सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (PGIL) ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से अपने जनरल इंश्योरेंस लाइसेंस की एप्लिकेशन को वापस ले लिया है। वहीं डिजिटल पेमेंट कंपनियों भारतपे ग्रुप और फोनपे ग्रुप ने ‘Pe’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद को सुलझा लिया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

शेयर बाजार में आज सोमवार (27 मई) को तेजी देखने को मिल सकती है।

LIC का चौथी तिमाही और सालाना रिजल्ट आएगा।

NALCO का चौथी तिमाही और सालाना रिजल्ट आएगा।

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का IPO बंद होगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  1. पेटीएम ने जनरल इंश्योरेंस लाइसेंस की एप्लिकेशन वापस ली: इससे वन97 कम्युनिकेशंस के ₹950 करोड़ बचेंगे, केवल डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर काम करेगी कंपनी

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की सहयोगी कंपनी पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (PGIL) ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से अपने जनरल इंश्योरेंस लाइसेंस के एप्लिकेशन को वापस ले लिया है। कंपनी ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि लाइसेंस का एप्लिकेशन वापस लेने से मूल कंपनी को 950 करोड़ बचाने में मदद मिलेगी, जिसे PGIL में निवेश के लिए रखा गया था। PGIL ने कहा कि कंपनी जनरल इंश्योरेंस के लिए केवल डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर काम करती रहेगी।

  1. भारतपे और फोनपे ने सुलझाया ट्रेडमार्क विवाद: दोनों कंपनियों के बीच ‘Pe’ के इस्तेमाल को लेकर पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था

डिजिटल पेमेंट कंपनियों भारतपे ग्रुप और फोनपे ग्रुप ने ‘Pe’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद को सुलझा लिया है। दोनों कंपनियों ने जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी है कि इस विवाद को उन्होंने सुलझाकर आगे बिजनेस पर फोकस करने का फैसला किया है।

भारतपे और फोनपे पिछले 5 सालों से कई अदालतों में लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों में रही हैं। अब दोनों कंपनियों के बीच यह समझौता सभी ओपन ज्यूडिशियल प्रोसीडिंग्स को खत्म कर देगा।