सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर माखनपुरम में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति के.जी. सुरेश ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवास आवंटन का बड़ा तोहफ़ा दिया। सुरेश ने आवास आवंटन पत्र को अपने हाथों से सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपा। इस अवसर पर कुलपति ने कैंटीन का नामकरण भी अन्नपूर्णा भोजनालय किया।
सभी को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एवं प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर और आगे लेकर जाना है। उल्लेखनीय है की विश्वविद्यालय के नवीन परिसर माखनपुरम में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ए.बी.सी.डी. एवं ई. श्रेणी के लगभग सौ आवास का निर्माण किया गया है।
जिनके आवास आवंटन पत्र को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेश ने दिवाली मिलन समारोह में सभी को सौंपे l इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपई, विभाग अध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रुप से उपस्थित थे।