आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान में हिंदू बच्चियों के साथ तशदद (जुल्म) का एक और मामला सामने आया है। पाकिस्तान में अब मात्र 13 साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मां एक ही बात दोहरा रही है, उसकी बच्ची वापस कर दो, वे अभी बहुत छोटी है। परिवार को डर है कि उनकी बच्ची का जबरन धर्म परिवर्तन करवा, मुस्लिम लड़के से निकाह करवा दिया जाएगा।

यह ताजा मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मोहम्मद खान का है। बच्ची का नाम पूजा है। पीड़िता की मां सरदारो का कहना है कि बीते दिन शाम 6 बजे उसकी 13 साल की बच्ची अगवा कर ली गई। वह काम से गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

सरदारो रो-रो कर यही चिल्ला रही है कि उसकी बच्ची अभी बहुत छोटी है। मात्र 13 साल में उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाएगा, जिसकी उसे समझ तक नहीं है। इसके बाद उसका निकाह किसी मुस्लिम से करवा दिया जाएगा, जो उससे बहुत बड़ा है।

पुलिस में की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई

परिवार ने बच्ची के अगवा होने की शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक बार अगर बच्ची का धर्म परिवर्तन और निकाह हो गया तो बच्ची परिवार को नहीं दी जाएगी।

मात्र अक्टूबर महीने में ये चौथी घटना हो चुकी है। जिसमें हिंदू लड़कियों को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। हिंदू परिवारों का कहना है कि वे यहां असुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चियों व बेटियों को घर से निकालने से डरते हैं। अगर किसी मुस्लिम की नगर बच्ची पर पड़ जाए तो उसे घर से भी अगवा कर ले जाते हैं।