ITDC India e-Press / Agencies

आरोपी से 12 लीटर महुआ शराब जप्त

कुछ दिन पूर्व ही पुरानी बस्ती के महिलाओं ने अपने मोहल्ले में हो रही अवैध शराब व अन्य नशाखोरी के खिलाफ चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम से मिले थे।

जिसको संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 जुलाई को साढ़े तीन लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपिया महिला कमला उर्फ रजनी चौहान पर कार्यवाही की तो वही 6 जुलाई को चौकी प्रभारी के दिशा निर्देशन पर पुरानी बस्ती खरसिया में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 लीटर शराब के साथ आरोपी तिहारू राम निषाद पिता स्व० छेदीलाल निषाद उम्र 48 साल साकिन वार्ड नं0 06 पुरानीबस्ती खरसिया को पकड़ा गया।

वही आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 क के तहत विधिवत कार्यवाही कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।