ITDC India e-Press / Agencies

कोयला प्रभावित क्षेत्र में रेलवे लाइन के नाम पर रायगढ़ के तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत पेलमा के जंगल को काटने कि रेलवे ठेकेदार द्वारा कोशिश की जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पेलमा के जंगल का सामुदायिक वन अधिकार के तहत अधिकार पत्र प्राप्त हुआ है जों सामुदायिक वन अधिकार कानून का उलंघन है जो कि रेलवे की निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा न तो ग्राम पंचायत पेलमा से न तो ग्राम वन समिति पेलमा से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है जिसके कारण ग्राम पंचायत पेलमा के समस्त ग्रामीण वासियों द्वारा एकजुट होकर रेलवे द्वारा शुरू की गई जंगल कटाई पर रोक लगा दिया गया है एवं ग्रामीणों का कहना है कि इस रेलवे लाइन के निर्माण करने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जब तक गांव में आकर यह स्पष्ट नहीं करते हैं कि यह जंगल कटाई किसके आदेश निर्देश से किया जा रहा है तब तक आगे की जंगल कटाई की कार्यवाही नहीं करने दी जावेगी