सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने साल 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में आईपीओ के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ₹47,000 करोड़ की राशि जुटाकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दुनिया के टॉप 4 ग्लोबल आईपीओ प्लेटफॉर्म में शामिल हो गया है।
एस एंड पी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में दुनियाभर में आईपीओ के जरिए कुल ₹5.31 लाख करोड़ जुटाए गए, जिसमें अकेले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का योगदान 9% रहा। इश्यू की संख्या के लिहाज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 73 आईपीओ के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि अमेरिका का नैस्डैक 66 आईपीओ के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
हालांकि 2024 की तुलना में इस साल की पहली छमाही में आईपीओ की संख्या में 24% की गिरावट आई, लेकिन जुटाई गई राशि में 36% की वृद्धि दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE दोनों मिलाकर कुल 119 आईपीओ के माध्यम से ₹51,150 करोड़ जुटाए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 157 आईपीओ के जरिए ₹37,682 करोड़ ही जुटाए जा सके थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सेकेंडरी बाजार की स्थितियाँ अनुकूल बनी रहीं तो 2025 की दूसरी छमाही में आईपीओ गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।
आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, वह प्रक्रिया होती है जिसमें कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर आम लोगों को ऑफर करती है ताकि पूंजी जुटाकर अपने बिजनेस का विस्तार कर सके।
#नेशनल_स्टॉक_एक्सचेंज #आईपीओ_प्लेटफॉर्म #NSE #भारतीय_शेयर_बाजार #IPO_2025 #शेयर_बाजार_समाचार #निवेश