सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, निफ्टी ने 25,300 के अहम स्तर को पार कर लिया। इंडेक्स 25,260 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स भी 330 प्वाइंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निवेशकों का उत्साह सरकारी बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से और बढ़ गया है। निफ्टी के टॉप गेनर में एसबीआई, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और ओएनजीसी जैसे प्रमुख शेयर शामिल हैं। इन शेयरों में खरीदारी ने बाजार में सकारात्मक रूख बनाए रखा। वहीं, मेटल इंडेक्स में बिकवाली के कारण टाटा स्टील निफ्टी का टॉप लूजर रहा। हालांकि, 9 अक्टूबर को टाटा स्टील के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई थी, लेकिन आज यह बिकवाली के दबाव में रहा।विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में निवेशक विश्वास और मजबूत आर्थिक संकेतों के कारण खरीदारी कर रहे हैं। ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी बाजार को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों ने लंबी अवधि के लिए रणनीतिक निवेश पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में तेजी देखने को मिली। बाजार का यह रुख आगामी दिनों में शेयर बाजार की दिशा तय कर सकता है।
#निफ्टी #सेंसेक्स #शेयरबाजार #सरकारीबैंक #रियल्टी #मार्केट