सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, भोपाल के फैशन कम्युनिकेशन के छात्रों ने अपने शैक्षणिक यात्रा का एक नया अध्याय शुरू किया, जब वे अखबार उद्योग की दुनिया के अंदर की झलक पाने के लिए भोपाल स्थित पीपुल्स अखबार कार्यालय और प्रेस का दौरा किया।
निफ्ट भोपाल के 40 छात्रों और 4 शिक्षकों के साथ, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “पब्लिकेशन डिज़ाइन” विषय के तहत शिक्षा और अनुभव बढ़ाना था।
पहले, छात्रों ने प्रेस की यात्रा भानपुर में स्थित पीपुल्स मॉल की, जहां उन्हें अखबार की मुद्रण प्रक्रिया की जानकारी श्री संदीप और श्री रजनीश से मिली। छात्रों को मुद्रण मशीनों के काम का विस्तृत ज्ञान प्राप्त हुआ, जिसमें समाचार पत्रों की छपाई के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी गई।इसके बाद, छात्रों ने संपादकीय कार्यालय का दौरा किया, इसी दौरान श्री वामिक ने छात्रों को विज्ञापन की प्रक्रिया और मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में बताया l उन्हें एडिटर श्री मनीष दीक्षित और श्री राजीव अग्नि ने अखबार के संपादकीय प्रक्रिया की जानकारी दी। वहां, उन्हें अखबार के संपादकीय अनुभाग में काम करने और विभिन्न सामग्रियों को संपादित करने का मौका मिला।
फैशन कम्युनिकेशन की छात्रा कृतिका कश्यप ने अख़बार में अपनी रुचि दर्शाते हुए बोला, “मुझे इस से पहले नहीं पता था कि जो अख़बार हम पढ़ते हैं उन्हें रात भर बैठ कर बनाया जाता है।”
निफ्ट भोपाल के छात्रों का यह दौरा उन्हें अखबार उद्योग के काम की दुनिया में एक गहरी जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने करियर की शुरुआत में अधिक सफल हो सकें।