सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भारत में नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद भी कुछ दुकानदार उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। तेल, नमक, साबुन और दूध जैसे रोजमर्रा के आवश्यक सामान अब सस्ते हो गए हैं, लेकिन कई दुकानदार पुराने रेट में ही सामान बेच रहे हैं।
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि आपको जीएसटी दर में कटौती का लाभ नहीं मिल रहा है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराई जाए। उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। टोल-फ्री नंबर 1915 पर कॉल करें या व्हाट्सएप पर 8800001915 पर संदेश भेजें।
सरकार ने उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए इनग्राम पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिल और रसीद का ध्यान रखें, ताकि दुकानदार द्वारा पुरानी दरों में सामान देने की स्थिति में आसानी से शिकायत दर्ज की जा सके। नई जीएसटी दरों का उद्देश्य आम जनता के लिए आवश्यक वस्तुओं को सस्ता बनाना और राहत देना है। यदि दुकानदार इसका लाभ नहीं पहुंचा रहे हैं, तो शिकायत करने में देरी न करें। यह कदम उपभोक्ताओं के अधिकार की सुरक्षा और बाजार में उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
#GSTRateCut #नईGSTदरें #उपभोक्ता_सुरक्षा #सस्तासामान #GST2025