आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : थाईलैंड, मलेशिया, ईरान और श्रीलंका ने हाल ही में इंडियन ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। इससे इन देशों की यात्रा करना आसान हो गया है। ईरान को छोड़कर अन्य तीन देशों की ट्रिप 20-22 हजार रुपए के बजट में की जा सकती है।
यदि आप टोटल ट्रैवल कॉस्ट देखें, तो एक्सपेंसेस के मुख्य रूप से तीन एलिमेंट्स हैं:
ट्रांसपोर्टेशन
अकॉमोडेशन
फूड एंड बेवरेज
यदि आप इन खर्चों को कम कर दें, तो ट्रैवल करना सस्ता हो जाएगा। इसलिए, अगर आप कोई इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको सस्ते फ्लाइट टिकट से लेकर होटल बुक करने के तरीके और करेंसी एक्सचेंज करने जैसी जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी ट्रिप को खुद प्लान कर सकते हैं।
सस्ती फ्लाइट टिकट बुकिंग के 5 तरीके:
- जितनी जल्दी हो सके फ्लाइट बुक करें
ट्रैवल व्लॉगर वरुण वागिश के अनुसार आपको अपनी प्लान्ड ट्रैवल डेट के 2-3 महीने पहले से टिकटों की मॉनिटरिंग शुरू कर देना चाहिए। जैसे ही आपको सस्ती फ्लाइट मिलें, टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है।
- उड़ान भरने के लिए सबसे सस्ती जगह खोजें
यदि आप फ्लाइट के लिए खुद को किसी खास डेस्टिनेशन तक सीमित नहीं रखते हैं तो सस्ती फ्लाइट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए, आप भोपाल में रहते हैं और मलेशिया के शहर कुआलालंपुर की यात्रा करना चाहते हैं।
अगर आप भोपाल से कुआलालंपुर की टिकट बुक कराएंगे तो राउंड ट्रिप यानी, आने-जाने का खर्च करीब 28,000 हजार रुपए आएगा। वहीं अगर आप भोपाल की जगह विशाखापट्टनम जैसे शहर से टिकट बुक कराते हैं तो ये आपको करीब 12,000 रुपए में मिल जाएगी।
भोपाल-विशाखापट्टनम की राउंड ट्रिप ट्रेन से कर सकते हैं। स्लीपर क्लास में इसके लिए 1200-1500 रुपए खर्च होंगे। यानी, कुल करीब 13,500 रुपए लगेंगे। इससे 15,000 रुपए की बचत होगी। यह तरीका आराम की गारंटी तो नहीं देता, लेकिन बजट यात्रा जरूर कर सकेंगे।
इसी तरह अगर आप फ्लाइट से मलेशिया के शहर लंकावी की यात्रा करना चाहते हैं तो, भोपाल से लंकावी की राउंड ट्रिप का खर्च करीब 40,000 हजार रुपए आएगा।
वहीं अगर आप विशाखापट्टनम जैसे शहर के जरिए कुआलालंपुर पहुंचते हैं और वहां से ट्रेन, बस और शिप या डोमेस्टिक फ्लाइट की मदद से लंकावी पहुंचते हैं तो राउंड ट्रिप का खर्च करीब 17,000 रुपए आएगा। यानी, करीब-करीब 23 हजार रुपए की बचत हो जाएगी।