नई दिल्ली । भारत के मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सातवे स्थान पर रहे हैं। मुरली फाइनल में 7.96 तक की ही छलांग लगा पाये।वहीं चीन के जियानन वांग ने 8.36 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वहीं यूनान के मिल्टियाडीस ने 8.32 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही रजत जीता। स्विट्जरलैंड के सिमोन हैमर ने 8.16 मीटर के साथ ही कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष-6 खिलाड़ियों ने 8 मीटर का मार्क हासिल किया है।
इससे पहले भारत की ही पारुल चौधरीमहिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल से हार के साथ ही बाहर हो गई है।