सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास सड़क पर भी कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। प्रशासन ने 25 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पटाखों की यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। अभी भी रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई

48 मिनट पहले

हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया

हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पटाखा फैक्टरी के घायलों को इसी कॉरिडोर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल लाया जाएगा। सीएमएचओ हरदा डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में घायल हुए 7 लोगों को हरदा जिला अस्पताल से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया।

हरदा सहित आसपास के जिलों से करीब 114 एंबुलेंस को रवाना किया गया है।

49 मिनट पहले

सीएम ने आपात बैठक बुलाई, हेलिकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क

हरदा के आसपास के जिलों से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।

54 मिनट पहले

हरदा मे सड़क किनारे बिखरे पड़े शव

दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने बताया कि सड़क किनारे करीब 15 शव बिखरे पड़े हुए हैं।

56 मिनट पहले

घायलों को अस्पताल ले जाया गया |