केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर 2025 (वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही ) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अगर आप पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में निवेश करते हैं तो आपको पहले की तरह ही 7.4% सालाना ब्याज मिलेगा।
यह योजना उन लोगों के लिए आदर्श है जो सुरक्षित निवेश के साथ-साथ हर महीने एक निश्चित आय की तलाश में हैं। खासकर रिटायर्ड लोगों, वरिष्ठ नागरिकों या उन निवेशकों के लिए जो जोखिम से बचना चाहते हैं।
कैसे काम करती है यह स्कीम?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में किया गया निवेश 5 साल के लिए होता है। सालाना ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और हर महीने निवेशक के खाते में जमा होता है। यदि आप 15 लाख रुपए (जॉइंट अकाउंट) का निवेश करते हैं तो हर महीने लगभग ₹9,250 की आय हो सकती है।
ब्याज पर ब्याज नहीं मिलेगा
यदि आप हर महीने मिलने वाला ब्याज नहीं निकालते हैं तो वह आपके सेविंग्स अकाउंट में तो रहेगा, लेकिन उस पर ब्याज नहीं मिलेगा।
खाता खोलने की प्रक्रिया
इस योजना में खाता खोलने के लिए आधार और पैन अनिवार्य है। पहले पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलें, फिर एक फॉर्म भरकर योजना में निवेश करें। यह खाता एकल या संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग के लिए भी यह योजना उपलब्ध है।
यह योजना खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो हर महीने स्थिर आय चाहते हैं।
#पोस्टऑफिस_योजना #मंथली_इनकम #ब्याज_दर #निवेश_विकल्प #सेविंग्स_योजना