सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंच गए हैं। कुछ देर में 6 किमी लंबा रोड शो करेंगे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से शाम 4 बजे रोड शो शुरू होगा, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर खत्म होगा। करीब 5 घंटे से ज्यादा समय मोदी जनता के बीच रहेंगे।
पीएम के साथ रथ पर सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे। मोदी के रथ के पीछे की गाड़ियों में दूसरे सीनियर बीजेपी लीडर्स रहेंगे। 10 लाख लोगों को रोड शो में जुटाने की तैयारी है। 5 लाख घरों में भाजपा ने निमंत्रण पत्र बांटे हैं।
रोड शो के रास्ते की दुकानें बंद रहेंगी
भाजपा रोड शो में मिनी भारत की झलक दिखाएगी। गंगा किनारे बसे विभिन्न समाज के लोग अपनी संस्कृति के साथ स्वागत करेंगे। इससे पीएम देश-दुनिया को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे। पीएम काशी में पिछले 2 चुनावों में भी नामांकन से पहले इसी तरह का रोड शो कर चुके हैं।
पीएम लंका चौराहे से सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद चौक होते हुए मैदागिन जाएंगे, जहां काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वापसी में मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
तीन विधानसभाओं से गुजरेगा रोड शो
पीएम के रोड शो के दौरान वाराणसी के प्रमुख मार्ग वाराणसी कैंट, शहर दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा के क्षेत्र पड़ेंगे।
12 जगह होगा स्वागत, द्वार बनाए गए
लंका से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक प्रधानमंत्री के रोड शो पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की जाएगी। भाजपा की ओर से कई क्विंटल फूल रास्ते में पड़ने वाले घरों तक पहुंचाए जाएंगे। फूलों से 12 जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन सभी घरों और जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।
32 मिनट पहले
110 जगहों पर सभी समाज के लोग जुटेंगे
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बताया- रोड शो के लिए मालवीय प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक 11 बीट बनाए गए हैं। इन 11 बीट की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों और सीनियर भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी गई है। इन 11 बीट में 10-10 पॉइंट यानी लगभग 110 स्थान तय किए गए हैं, जहां सर्व समाज के लोग जुटेंगे।