सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राजस्थान के चूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में हमने कई काम किए हैं, लेकिन ये बहुत कम है। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर है, अभी तो खाने की पूरी थाली बाकी है।

उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि यह कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। वे यह समझें कि यह तीन तलाक आपके जीवन पर तो खतरा था ही, मोदी ने आपकी रक्षा तो की है, लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, राममंदिर और परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

चूरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है। कस्वां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर टिकट कटवाने का अरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

मेरा और देवेंद्र झाझड़िया का पुराना नाता – मोदी

मोदी ने कहा कि आपमें से बहुत कम लोगों को पता है कि देवेंद्र झाझड़िया और मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं जब पहली बार उनसे मिला तो उनकी मां की बातें मेरे मन को छू गई।

मुसीबतों से गुजारा करने वाली मां अपने बेटे को देश की सेवा के लिए प्रेरित करती है। देवेंद्र ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। देवेंद्र को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था कि गरीब मां के सपने पूरे होने चाहिए।

हिंदुस्तान के खेल जगत के बेटे-बेटियों को प्रोत्साहन मिले। इसका प्रतीक देवेंद्र झाझड़िया है। देवेंद्र ने सिर्फ गरीबी से लड़ाई नहीं लड़ी, दुनिया में देश का डंका बजाया।

पीएम ने कहा – कितना भी झूठ फैलाओ, डरने वाला नहीं

चूरू से भाजपा कैंडिडेट और पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया ने पीएम का भाला देकर स्वागत किया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिले हैं। ईडी ने दस साल में भ्रष्टाचारियों से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

ऐसे लोगों पर कार्रवाई हाेनी चाहिए, ऐसे लोगों की जिंदगी जेल में बीतनी चाहिए। मैं इन परिवारवादियों से कहना चाहता हूं कि कितने भी झूठ फैला हो, मोदी डरने वाला नहीं है।

कांग्रेस सिर्फ अपना हित देखती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। आपातकाल लगाया। संविधान को बंधक बनाया।

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। भाजपा ने देश को पहला दलित राष्ट्रपति, आदिवासी राष्ट्रपति दिया।

12 मिनट पहले

कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही – पीएम

मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोगों ने भगवान राम मंदिर को काल्पनिक बताया था। कुछ महीने पहले ही अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी।

देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। कांग्रेस पार्टी ने डरे-डरे हुए एक एडवाइजरी निकाली है। उन्होंने सबसे कहा है कि राम मंदिर की चर्चा निकले तो मुहं पर ताला लगा लेना। उनको लगने लगा है कि अगर राम का नाम लिया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। यह हाल हो गया है उनका।

हमारा देश, हमारी आस्था का घोर अपमान देश सह नहीं सकता है। इन परिवारवादियों के भ्रष्टाचार की लूट का हिसाब हो रहा है तो सब एक हो रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।