सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। वो आज शाम को अबु धाबी में 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। सुबह से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी है।
मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है।
PM मोदी 13 जनवरी को दुबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। PM मोदी ने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। 65 हजार भारतीयों से कहा- राष्ट्रपति नाहयान ने मंदिर के प्रस्ताव को बगैर एक पल भी गंवाए हां कहा दिया। उन्होंने मुझसे यह तक कह दिया था कि जिस जमीन पर आप लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा।
मंदिर के बाहर लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे
33 मिनट पहले
मंदिर के उद्घाटन का इंतजार करते लोग, तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके पहले मंदिर के बाहर उद्घाटन का इंतजार करते लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मोदी ने भारत मार्ट का उद्घाटन किया
PM मोदी ने इनोवेटिव मार्केट प्लेस ‘भारत मार्ट’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर लाना और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाना है।
इस दौरान उनके साथ UAE के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम मौजूद रहे।
साइबर क्राइम से निपटने के लिए वैश्विक प्रोटोटाइप बनाने होंगे
मोदी ने कहा- हमें डेवलपिंग वर्ल्ड की चिंताओं को दूर करते हुए ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देनी होगी। उनकी आवाज सुननी होगी। जरूरतमंद देशों की मदद करनी होगी।
हमें अपने देश की संप्रभुता को बनाए रखते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी पालन करना होगा।
हमें AI, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर क्राइम की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक प्रोटोटाइप बनाने होंगे।
02:39 PM
14 फ़रवरी 2024
मिशन LiFE के जरिए विश्व को एक नया मार्ग सुझाया
मोदी ने कहा- भारत ने विश्व को एक नया मार्ग सुझाया है, जिस पर चलते हुए हम पर्यावरण की बहुत मदद कर सकते हैं। ये मार्ग है – मिशन लाइफ यानी लाइफस्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट का। ये मिशन प्रो-प्लैनेट पीपुल का रास्ता दिखाता है।