सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उनका गला बैठा था। पीएम ने कहा- अब पाकिस्तान पस्त पड़ चुका है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले भारत को डराने में जुटे हैं। ये हमें डराते हैं। इनको मालूम नहीं है कि 56 इंच क्या होता है।
उन्होंने कहा- मैडम सोनिया ने अपने अध्यक्ष सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद करवा दिया। फिर उठवाकर फुटपाथ पर फेंकवा दिया और रातोंरात खुद अध्यक्ष बन गईं।
पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस के शहजादे दिन में सपने देखते हैं। पहले मैं ये बात सुना करता था। 4 जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब ये ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे।
कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।
मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौजूद रहे।
बस्ती से भाजपा ने हरीश द्विवेदी को टिकट दिया है, जबकि सपा ने राम प्रसाद चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।
अपडेट्स
01:24 PM
22 मई 2024
आपका एक वोट तुष्टीकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गाड़ देगा
पीएम ने कहा- बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए काम हो रहा। 25 मई को आपका एक वोट तुष्टीकरण की राजनीति को कब्रिस्तान में गाड़ देगा।
एक वोट देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा। 80 करोड़ लोगों को राशन, 5 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ लोगों को पीएम आवास मिलता रहे।
कहीं भी आपको कच्ची मिट्टी के टूटे मकान में नजर आए, तो उसका पता नोट करके भेज देना। उसे बोल देना 4 जून के बाद पक्का मकान मिल जाएगा। 3 करोड़ नए घर बनाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है। यहां मौजूद लोग ही मेरे लिए मोदी हैं।
आप मोदी से जरा भी कम नहीं हैं। लोगों को बताइए घर मिलने की गारंटी है। हम 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यह सब आपके वोट से होगा। मतदान भारी और NDA के पक्ष में होना चाहिए।