ITDC India e-Press / Agencies

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग और अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी के क्रियान्वयन संबंधी जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 14 जुलाई को आहूत की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे से जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति और सुबह 11.30 बजे से जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।