ITDC India e-Press / Agencies

अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारे की पंजी बनाने और उसे अद्यतन करते रहने के निर्देश।

– जिले के जिन क्षेत्रों में बारिश शुरू नहीं हुई है, वहां मनरेगा के काम जारी रखने और अधूरे तालाब के गहरीकरण के निर्देश।
– अधिकारियों से कहा गया कि देवगुड़ियों के उन्नयन के कार्यों में तेजी लाएं, देवगुड़ी के उन्नयन के लिए बनाएं कार्ययोजना।

– ब्लॉक प्लांटेशन और नहरों के किनारे वृक्षारोपण में एक ही प्रजाति के फलों के पौधरोपण को प्राथमिकता दें, इससे उनके प्रसंस्करण और आमदनी वाला काम शुरू करने में मदद मिलेगी।

– स्वामी विवेकानंद स्कूल के आलावा अन्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता मेंटेन करने पर जोर दें।

– स्कूलों में कोर्स समय पर पूरा हो और टीचर भी समय पर स्कूल आए यह सुनिश्चित करें।

– आंगनबाड़ियों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए गर्म भोजन वितरण प्राथमिकता से हो।

– गौठान में आय बढ़ाने वाले रेंटल बिजनेस भी कर सकते हैं। रेंटल बिजनेस से अच्छी कमाई हो सकती है।

– आश्रम छात्रावासों की खाली सीटों पर जरूरतमंद बच्चों को प्रवेश दें।

– अधिकारियों से कहा गया कि जमीन बंटवारे के संबंध में 170 ख के नियमों का पालन करें। (इस अधिनियम के तहत आदिवासी जमीन किसी गैर आदिवासी को ट्रांसफर या बिक्री नहीं की जा सकती)

आत्मानंद स्कूल के बच्चों को स्पोकन इंग्लिश अच्छी प्रैक्टिस कराए

जाति और आय प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

प्राचार्य और अन्य अध्यापक आपस में तथा बच्चों से स्कूल में अंग्रेजी में बात करेंगे तो इससे वहां का माहौल अच्छा रहेगा

-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बैठक में कहा -जिले में जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पत्र बड़ी संख्या में बने हैं

-सतही जल का ज्यादा उपयोग करे