ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले में एसईसीआर रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ दिनांक 25 फ़रवरी को गेवरा हाउस में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, एसईसीआर रेलवे जीएम आलोक कुमार, मेम्बर ट्रेफ़िक मोहंती, पीसीओएम छत्रपाल सिंह, डीआरएम आलोक सहायक सहित अन्य वरीय अधिकारी, एसईसीएल मार्केटिंग एंड सेल्स की टीम, एरिया के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा रेल मोड से कोयले के प्रेषण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीएमडी एसईसीएल ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स का फ़ील्ड विज़िट भी किया, टीम एसईसीएल के कप्तान स्वयं खदान के फ़ेस तक पहुँचे तथा उत्पादन सम्बन्धी गतिविधियों का जायज़ा लिया।