ITDC India e-Press / Agencies
कोरबा कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद शामिल होंगे। पहली भिड़ंत सीएमएचओ-इलेवन और जिला पंचायत-इलेवन के मध्य होगी। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से ओपन ऑडिटोरियम मैदान घंटाघर में चल रही है। प्रतिवर्ष प्रेस क्लब द्वारा इस स्पर्धा का आयोजन फरवरी माह में कराया जाता है।
इस वर्ष भी इस का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम घंटाघर मैदान में होगा। इस प्रतियोगिता में कलेक्टर, एसपी इलेवन, मेयर इलेवन की टीम के अलावा कोरबा जिले में स्थापित निजी व सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी, एसईसीएल के अलावा छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की क्रिकेट टीम शामिल होंगी।