आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने से बढ़ रहा तापमान अक्टूबर के 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ठंड गायब है। औसत तापमान भी 31-32 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौसम का हाल जून जैसा बना हुआ है। बिना एसी, कूलर और पंखे के रहना मुश्किल हो रहा है। बिजली की खपत भी जून के महीने जैसी है।

अभी रोजाना करीब 90 लाख यूनिट बिजली खपत बनी हुई है। पांच साल पहले 2018 में भी अक्टूबर एेसा ही तपा था। तब भी अक्टूबर में औसत तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहा था। बुधवार को भी दिन का तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने और हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने के कारण तापमान ज्यादा चल रहा है।

आगे क्या? – 25 अक्टूबर के बाद घट सकता है तापमान शरद ऋतु को शुरू हुए भी एक महीने से अधिक समय हो गया पर ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। 25 अक्टूबर के बाद तापमान घट सकता है। पिछले वर्षों के अक्टूबर का आंकलन करें तो औसत 25 अक्टूबर के बाद से ही न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के स्तर पर आया है।