पेरिस । फ्रांस की पूर्व टेनिस खिलाड़ी एमेली मौरेस्मो फ्रेंच ओपन टेनिस की पहली निदेशक बनी हैं। मौरेस्मो इस टूर्नामेंट की पहली महिला निदेशक बनी हैं। टूर्नामेंट आयोजकों ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मौरेस्मो रौलां-गैरो टूर्नामेंट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
वह दो बार के ग्रैंड स्लैम विजेता मौरेस्मो गाय फॉरगेट की जगह यह पद संभालेंगी। फॉरगेट 31 नवंबर को अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद निदेशक पद से हट गए थे। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी मौरेस्मो के नाम साल 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ ही विंबलडन खिताब भी जीता है।
मौरेस्मो ने कहा, ‘‘मुझे रौलां-गैरो टीम में शामिल होने पर बहुत गर्व है। मैंने स्पष्ट महत्वाकांक्षा के साथ टूर्नामेंट निदेशक बनने जा रही हूं। मैं इसे उसी उच्च मानकों, स्वतंत्रता और जुनून के साथ आगे लेकर जाऊंगी, जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।