आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मथुरा के बरसाना में राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मृत्यु हो गई। हादसे के बाद प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहा है। ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी के मंदिर में अभिषेक पूजन के दौरान हुई। लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। लोगों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाला जा रहा है। जयराम रमेश बोले- नई संसद को मोदी मल्टीप्लेक्स कहना चाहिए, ये उनके उद्देश्यों को पूरा कर रही है
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि नई संसद, जिसे बहुत जोर-शोर के साथ लॉन्च किया गया था, वह PM मोदी के उद्देश्यों को अच्छी तरह पूरा कर रही है। इसे मोदी मल्टीप्लेक्स या मोदी मेरियट कहा जाना चाहिए।
PM मोदी आज इंटरनेशनल वकील कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे
PM नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन में इंटरनेशनल वकील कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 23 और 24 सितंबर को ‘न्याय वितरण प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वकील सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का दावा- चीन युद्ध की तैयारी कर रहा
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने चीन को अमेरिका और पूरी दुनिया के अस्तित्व के लिए खतरा बताया। साथ ही ये दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने पिछले 50 साल से अमेरिका को हराने के लिए साजिशें रच रहा है और कई मायनों में चीनी सेना की क्षमता अमेरिका सेना के बराबर है। हेली ने ये बातें शुक्रवार को इकोनॉमी पर स्पीच देते हुए कहीं।
उन्होंने दावा किया कि चीन ने अमेरिका से मैन्युफैक्चरिंग नौकरियां छीन ली हैं। उसने अमेरिका के ट्रेड सीक्रेट लेकर अहम उद्योगों को अपने कब्जे में ले लिया है। इन उद्योगों में मेडिसिन से लेकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक शामिल हैं। इसी के चलते चीन रिकॉर्ड समय में आर्थिक रूप से पिछड़ा देश होने से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है।