सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन आपात बैठक में निर्णय लिया गया है कि मंत्रालय में लगी आग बुझाने में अपने जान की बाजी लगाकर जिन पांच मंत्रालयीन कर्मचारियों ने योगदान दिया है। उनका सार्वजनिक सम्मान किया जायेगा। उनमें से दो नियमित कर्मचारी हैं उन्हें शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिलवाने और उनकी सीआर में इस तथ्य की प्रविष्टि करने के लिए भी शासन से मांग की जायेगी। साथ ही 3 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के समक्ष ज्ञापन दिया जाएगा।
जान की बाजी लगाने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि संघ आग बुझाने के दौरान अथक परिश्रम करने वाले मंत्रालय सुरक्षा स्टाफ के पुलिस कर्मियों सहित जिन पत्रकार साथियों ने काफी समय पूर्व ही इस तरह की घटना घट सकने की आशंका जताते हुए सचेत करने की रिपोर्टिंग की थी उन सभी का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्हें पुरस्कृत करने के लिए प्रमुख सचिव, गृह और जनसंपर्क को ज्ञापन दिया जायेगा। बता दें कि मंत्रालय में शनिवार को भीषण आग लगी थी।
बता दें कि मंत्रालय (वल्लभ भवन) की पुरानी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई थी। हवा के कारण आग फैल कर चौथे और तीसरे माले तक पहुंच गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सरकार ने जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है।