कोरबा कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले के गुंडा बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। गुंडा बदमाश लिस्ट में शामिल एक व्यक्ति के द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही पर दबाव बनाने के लिए अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को इस घटना की सूचना मिलने पर घटना को गम्भीरता से लेते हुए बदमाश के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 जा फौ के अंतर्गत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा मामले को गम्भीर मानते हुए व्यक्ति को जेल भेजा गया हैं। मामले में तहसीलदार के द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने,आत्महत्या का प्रयास कर कार्यवाही प्रभावित कर दबाव बनाने की कोशिश किए जाने के आरोप में धारा-186,353, 285 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तहसीलदार कोरबा द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों का जप्ती कार्यवाही की जा रहा रही थी। उस समय तहसीलदार के द्वारा उक्त व्यक्ति के ट्रेक्टर को भी अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़कर थाना कोतवाली परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया था तभी प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यवाही पर दबाव बनाने के लिए कादिर खान कोतवाली परिसर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा जिसे उस समय कोतवाली पुलिस के द्वारा रोका गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिले में गुंडा-गर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा विधि के अनुसार कार्यवाही किए जाने के दौरान अवैध रूप से प्रशासन पर दबाव बनाने वालों को बख्शा नही जाएगा, बल्कि सख्त कार्यवाही की जाएगी।