सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला फौरन खाली करने का नोटिस मिला है। डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने मंगलवार (16 जनवरी) को उन्हें ये नोटिस भेजा। कैश फॉर क्वेरी केस में 8 दिसंबर 2023 को महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें दो बार बंगला खाली करने के लिए कहा जा चुका है।

यूनियन हाउसिंग एंड अफेयर्स मिनिस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि महुआ को तुरंत बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। जल्द ही डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स के अधिकारी उनके बंगले पर जाएंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि बंगला जल्द से जल्द खाली हो जाए।

दो बार बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया

महुआ को सबसे पहले इस साल 7 जनवरी तक बंगला खाली करने को कहा गया था। 8 जनवरी को डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने एक नोटिस जारी करके उनसे पूछा कि उन्होंने अब तक बंगला खाली क्यों नहीं किया है। इसके बाद उन्हें 12 जनवरी को दूसरा नोटिस भेजा गया।

कैश फॉर क्वेरी केस में गई थी महुआ की सांसदी

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने मुहआ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछे हैं। निशिकांत ने इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की थी। मामले की जांच के लिए एथिक्स कमेटी बनाई गई थी। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में महुआ को दोषी माना गया था, जिसके बाद महुआ के निष्कासन का प्रस्ताव 8 दिसंबर 2023 को लोकसभा में पेश हुआ था।