सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल स्टेशन पर महिला रेल यात्री का पर्स स्टेशन पर छूटने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला का पर्स छूट गया और वह ट्रेन में सवार हो गई। जिसके बाद भोपाल स्टेशन के डिप्टी स्टेशन मास्टर में प्लेटफॉर्म पर खुद बैग को ढूंढा और उसके परिजनों को अगले आधे घंटे में हवाले किया। बताया जा रहा है कि महिला के बैग में कुछ कैश और कई तरह की कीमती सामान था, जिसके चलते महिला ने पहले इसकी सूचना आरपीएफ को दी।

सुबह 5:30 बजे की घटना

रेणुका पांडे जो भोपाल स्टेशन से गाड़ी संख्या 12716 से औरंगाबाद जा रहीं थीं, प्लेटफॉर्म 1 पर वह अपना पर्स भूल गईं, जिसमें कुछ कैश और कीमती सामान था, इसी सूचना उन्होंने तुरंत ही कमर्शियल कंट्रोल को दी, जहां से डिप्टी स्टेशन मास्टर जावेद अंसारी ने तुरंत ही बैग को ढूंढा करीब दस मिनट में उनको वो बैग प्लेटफॉर्म पर मिला, जिसके बाद उन्होंने महिला रेल यात्री से बात की और बताया, जिसके बाद महिला ने अपनी एक दोस्त शीतल जो कि झेलम एक्सप्रेस से महाराष्ट्र जा रहीं थीं, उनको स्टेशन पर बैग देने के लिए कहा, जिसके बाद करीब 6 बजे वह बैग शीतल को भोपाल स्टेशन पर सौंपा गया।