सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तारतम्य में भोपाल के 132 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं हेतु विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में टीबी, उच्च रक्तचाप ,डायबिटीज, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। शिविरों में 4620 महिलाओं ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। इसके साथ ही 267 महिलाओं को को टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
जन आरोग्य समिति बैठकों में महिलाओं के लिए संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहयोग देकर , महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल के किए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्थानीय महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के किए प्रत्येक आयोजित एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं की जांच कर हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया ।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले की 68 स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविरों का आयोजन कर जागरूकता गर्भावस्था के गंभीर लक्षणों की जानकारी दी गई। शिविरों में 958 महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। I इन शिविरों में गर्भावस्था में एनीमिया, गर्भावस्था जनित उच्च रक्तचाप,गर्भावस्था जनित डायबिटिज़, पूर्व में ऑपरेशन द्वारा प्रसव इत्यादि लक्षण होने पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित किया जाता है। इन महिलाओं को विशेष चिकित्सकीय देखभाल एवं परामर्श की सेवाए प्रदान की जाती है।
शिविर में विशेषज्ञीय चिकित्सकीय परामर्श के साथ हीमोग्लोबिन, यूरिन एल्ब्युमिन, शुगर, मलेरिया, टीबी, हेपेटाईटिस, ओरल ग्लूकोज़ टेस्ट, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफलिस की जांच की गई है। चिकित्सकीय परामर्श अनुसार सोनोग्राफी एवं थायराईड की जांच भी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इन शिविरों में आयोजित परामर्श सत्रों में महिलाओं को खून की कमी के लक्षण, एनीमिया के दुष्प्रभाव, एनीमिया से बचाव के उपाय, आयरन की गोलियों के लाभ ,गर्भावस्था में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण आहार की जानकारी दी गई। गर्भावस्था एवं प्रसव पश्चात महिलाओं की डिप्रेशन, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं के लिए सरल प्राणायाम एवं आसान योग विशेषज्ञों द्वारा सिखाए गए।