सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / भिंड (मेंहगांव) : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने महाशिवरात्रि पर्व पर अपनी गृह विधानसभा मेंहगांव में कावड़ उठाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंत्री राकेश शुक्ला ने भगवान आशुतोष से प्रदेश की जनता की सुख, समृद्धि खुशहाली के लिए प्रार्थना की और सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।