सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी संकट में नजर आ रहा है। शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे।
ऐलान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं, वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें खुद राहुल गांधी ने टिकट का भरोसा दिया था।
उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया, जिन्हें खिचड़ी घोटाले में ED ने समन भेजा है। मुंबई साउथ-सेंट्रल और सांगली सीटों पर भी कांग्रेस के नेता टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे।
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर ने भी MVA से अलग लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को 8 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया।
इनके अलावा स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। MVA ने हातकणंगले की सीट शेट्टी को देना का प्रस्ताव दिया था।
महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग विवाद की मिनट टु मिनट अपडेट नीचे पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- हमने अपनी नाराजगी शीर्ष नेतृत्व को बता दी है
मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा- सांगली और मुंबई की जिस लोकसभा सीट को लेकर गठबंधन में कुछ भी तय नहीं हुआ था। शिवसेना उद्धव गुट को वहां एकतरफा उम्मीदवार घोषित नही करना चाहिए था। हमने अपनी नाराजगी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जता दी है। उनके आदेश के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
एनसीपी-शरद गुट के समर्थकों का प्रदर्शन
शरद पवार ने मीटिंग बुलाई
निरुपम बोले- उद्धव का कैंडिडेट खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज
संजय निरुपम ने अमोल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से कहा- कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जानबूधकर ऐसी हरकत की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है वह खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज है। कोविड के समय बीएमसी ने प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में यह खिचड़ी उपलब्ध कराई थी।
अभी उत्तर-पश्चिम सीट से अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर सांसद हैं। वे CM एकनाथ शिंदे के गुट में हैं। 2019 में उन्होंने संजय निरुपम को 2.60 लाख से अधिक वोटों से हराया था।