सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केंद्र सरकार ने मंगलवार (26 मार्च) को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्यूरो के अहम पदों पर नई नियुक्तियों के आदेश दिए हैं।

महाराष्ट्र एंटी टेररिजम स्क्वॉड के चीफ और महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के IPS ऑफिसर सदानंद वसंत दाते को NIA का नया डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। वहीं, 1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS ऑफिसर पीयूष आनंद को NDRF के चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। चारों पदों पर पदस्थ अधिकारी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं।

इन अफसरों को नई जिम्मेदारी मिलीं…

  1. महाराष्ट्र ATS चीफ सदानंद दाते NIA के डायरेक्टर जनरल बने

महाराष्ट्र एंटी टेररिजम स्क्वॉड के चीफ सदानंद वसंत दाते को नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) के डायरक्टर जनरल की जिम्मेदारी दी गई है। वे NIA के मौजूदा DG दिनकर गुप्ता की जगह लेंगे।

सदानंद दाते इस पद पर 31 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। सदानंद दाते 26/11 के मुंबई हमलों में मुंबई पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन में भी शामिल थे। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

  1. NDRF के DG बने उत्तर प्रदेश कैडर के IPS ऑफिसर पीयूष आनंद

पीयूष आनंद को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के नए चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया है। वे अतुल कारवल की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल दो साल तक रहेगा।

1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अफसर आनंद फिलहाल CISF के स्पेशल डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं। वे मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पास राष्ट्रपति पदक समेत कई पुलिस मेडल हैं।

  1. IPS ऑफिसर एस सुरेश SPG के एडिशनल डायरेक्टर जनरल होंगे

कमेटी ने 1995 बैच के केरल कैडर के IPS ऑफिसर एस सुरेश को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल पद के लिए नियुक्त किया है। एस सुरेश फिलहाल SPG में IG के पद पर तैनात हैं।

  1. पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंड ब्यूरो के महानिदेशक बने राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी राजीव कुमार शर्मा

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 30 जून, 2026 तक रहेगा। वे पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंड ब्यूरो के मौजूदा महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे। बालाजी श्रीवास्तव भी 31 मार्च को ही रिटायर होंगे।