सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोतिहारी और महाराजगंज में सभा की। महाराजगंज में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पता है इंडी गठबंधन। इनके नेताओं में 3 बातें एक जैसी है। कम्युनल, जातिवादी और परिवारवाद। इंडी गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ हैं।
पीएम की सभा में कुछ लोग पोल पर चढ़े दिखे। प्रधानमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को बोलकर सभी को नीचे उतरवाया। उन्होंने इसके बाद नीचे उतरने वाले लोगों से माफी मांगी। पीएम ने कहा कि आपके सम्मान को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं। आप सभी मेरा परिवार हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है।
इससे पहले पीएम ने मोतिहारी के गांधी मैदान में सभा की। उन्होंने भीड़ देखकर कहा कि आपका ये सैलाब बता रहा है कि छठे और सातवें चरण में क्या होने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कल ही 5वें चरण का चुनाव पूरा हुआ है। पहले चरण में INDI गठबंधन पस्त हो गया था और इसके बाद के चरणों में INDI गठबंधन ध्वस्त हुआ और अब कल जो 5वां चरण हुआ, INDI गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है।
भ्रष्टाचार का पता है इंडी गठबंधन
पीएम नरेंद्र मोदी महाराजगंज में सभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पता है इंडी गठबंधन। इनके नेताओं में 3 बातें एक जैसी है। कम्युनल, जातिवादी और परिवारवाद। इंडी गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी महाराजगंज में सभा कर रहे हैं। पीएम की सभा में कुछ लोग पोल पर चढ़े दिखे। प्रधानमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को बोलकर सभी को नीचे उतरवाया। उन्होंने इसके बाद नीचे उतरने वाले लोगों से माफी मांगी। पीएम ने कहा कि आपके सम्मान को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं। आप सभी मेरा परिवार हो।
प्रधानमंत्री ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया
पीएम ने कहा कि जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं उन्हें पता नहीं कि गरीबी क्या होती है। मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट होगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। जंगलराज के वारिस से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है।