सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इंग्लैंड की राजधानी लंदन में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकली गई थी। जिसमें एक युवक ‘हमास आतंकवादी है’ के पोस्टर लिए घुस गया। जिस कारण फिलिस्तीन समर्थकों और युवक में हाथापाई हो गई। हाथापाई के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ़्तारी के कुछ ही देर बाद पुलिस ने 37 साल के नियाक घोरबानी को रिहा भी कर दिया। पुलिस ने कहा कि सेफ्टी के लिए नियाक को अरेस्ट किया था।