सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंगलवार, 29 जुलाई से दो कंपनियों — आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड और लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड — के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो गए हैं। निवेशक 31 जुलाई तक इन आईपीओ में न्यूनतम ₹14,850 से निवेश कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के शेयर 5 अगस्त को NSE और BSE में लिस्ट होंगे।
आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड :
इस कंपनी का कुल इश्यू साइज ₹1300 करोड़ है, जिसमें ₹500 करोड़ के नए शेयर और ₹800 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के रूप में शामिल हैं। कंपनी वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट्स बनाती है और ‘सीपी प्लस’ ब्रांड नाम से बेचती है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹640 – ₹675 तय किया गया है। एक लॉट में 22 शेयर हैं, जिसके लिए निवेशकों को ₹14,850 निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट यानी ₹1.93 लाख तक का निवेश किया जा सकता है।
लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड:
यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ₹254.26 करोड़ का आईपीओ लेकर आई है, जिसमें ₹165.17 करोड़ के नए शेयर और ₹89.09 करोड़ के ओएफएस शामिल हैं। कंपनी एमएसएमई और वाहन लोन प्रदान करती है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹150 – ₹158 है और एक लॉट में 94 शेयर हैं, जिसकी कीमत ₹14,852 होगी।
दोनों कंपनियों के आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह है और यह बाजार की मौजूदा चाल को देखते हुए एक अच्छा निवेश अवसर हो सकता है।
#IPO2025 #लक्ष्मीइंडियाIPO #आदित्यइन्फोटेकIPO #शेयरबाजार #निवेशकीताकत #IPOन्यूज़ #स्टॉकमार्केट