सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 10 विकेट 120 रन देकर हासिल किए। इस प्रदर्शन के दम पर यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से करारी शिकस्त दी।
कुलदीप ने पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 50 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। यॉर्कशायर ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे, जिसके जवाब में एसेक्स की टीम 171 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने उतरी एसेक्स की दूसरी पारी भी 113 रन पर खत्म हो गई। कुलदीप ने गेंद से पहले बल्ले से भी योगदान दिया। उन्होंने 94 गेंदों पर 36 रन बनाए और डॉम बेस के साथ आठवें विकेट के लिए 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह प्रदर्शन कुलदीप के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि वह भारत की टेस्ट टीम में नियमित स्थान बनाने की कोशिश में हैं। इस 10 विकेट की उपलब्धि ने चयनकर्ताओं के सामने उनकी दावेदारी को मजबूत किया है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #यनश #रदर #करत