ITDC India e-Press / Agencies

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मेगा प्राजेक्ट्स दीपका खदान में उपयोग में लाई जा रही ड्रिल मशीन में शनिवार सुबह आग लग गई। आग ने पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया।

खदान में ब्लास्टिंग के लिए इस ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया गया है कि मशीन की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। मशीन से ऑयल के लीक होने की जानकारी दी गई है। संभवतः इसी वजह से आग लगी है। यह भी बताया गया है कि मशीन में खराबी की जानकारी अधिकारियों की थी।