सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग पर वोटर टर्नआउट में देरी और हेरफेर करने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार (10 मई) को कहा कि खड़गे को नसीहत दी है। आयोग ने कहा- खड़गे के आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। मतदान के आंकड़े देने में कोई भी देरी नहीं हुई।
उन्होंने ऐसे आरोप लगाकर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पर हमला करने की कोशिश की है। चुनाव के बीच में ऐसे आरोप लगाने से जनता में कन्फ्यूजन फैलता है और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में दिक्कतें पैदा करता है।
EC ने कहा कि फाइनल वोटिंग डेटा हमेशा वोटिंग के दिन से ज्यादा ही रहता है। 2019 के चुनाव के बाद से हम मेट्रिक्स पर इसे अपडेट कर रहे हैं। हमारे डेटा कलेक्ट करने के तरीके में कोई भी गड़बड़ी नहीं है।
दरअसल, खड़गे ने 7 मई को I.N.D.I.A के दलों के नेताओं को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग के डेटा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
ओवैसी बोले- छोटे को रोक रखा है, छोड़ दिया तो संभालना मुश्किल हो जाएगा; राहुल पर बयान को लेकर नवनीत राणा पर FIR
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर बयान को लेकर भाजपा सांसद नवनीत राणा पर हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा- मोहतरमा (नवनीत राणा) छोटे (अकबरुद्दीन) को बहुत समझा के रखा है छोड़ दूं क्या? और अगर छोटे को एक बार छोड़ दिया तो वह मेरे अलावा किसी की नहीं सुनेगा। 2 दिन बचे हैं छोड़ दूं?
ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र से आकर सांसद छोटे-छोटे बोलती हैं। अरे मैं छोटे को रोक कर रखा हूं। आपको पता है छोटा कौन है? तोप है वो, सालार का बेटा है। बहुत मुश्किल से उसे समझाना पड़ता है। छोटा किसी की नहीं सुनता। मुर्गी का बच्चा हूं कि 15 सेकंड चाहिए।
दरअसल, अमरावती सांसद और इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं नवनीत राणा 8 मई को हैदराबाद में भाजपा कैंडिडेट के प्रचार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान राणा ने कहा था कि अगर हैदराबाद में 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटी तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां गए।
नवनीत राणा ने कहा- छोटा (अकबरुद्दीन ओवैसी) कहता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो, तो हम दिखाएंगे क्या कर सकते हैं। तुम्हें 15 मिनट लगेंगे, मगर हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। 15 सेकेंड के लिए पुलिस को हटाया तो छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) और बड़े (असदुद्दीन ओवैसी) को पता नहीं चलेगा कि कहां से आए और कहां चले गए।
राणा ने यह बयान अकबरुद्दीन की 2013 में दी गई स्पीच के खिलाफ दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए तो हम 25 करोड़ (मुसलमान) 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।