सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बालाघाट केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि यदि देश की जनता अपनी अगली पीढ़ी की उन्नति व विकास चाहती है, तो इसके लिए भाजपा से बेहतर पार्टी नहीं है और कमल से अच्छा निशान नहीं है। ये दोनों ही देश के विकास और तरक्की के लिए अनिवार्य हैं। पटेल बालाघाट जिले की परसवाड़ा विधानसभा के ग्राम हट्टा के गुजरी चौक में भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानो कांवरे के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंच पर सांसद ढाल सिंह बिसेन एवं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके पूर्व श्री पटेल ने छिंदवाड़ा के सौंसद में भी जनसभा को संबोधित किया।