सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को वे सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली रवाना हो गए। केजरीवाल ने रात में अमृतसर में पंजाब के अधिकतर उम्मीदवारों को बुलाया और पंजाब में चुनाव की मौजूदा स्थिति के बारे में बातचीत की। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होना है। उधर, शराब नीति केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की उम्र और रिटायरमेंट को लेकर भाजपा पर हमला किया था। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे नॉनसेंस बात कर रहे हैं। केजरीवाल झूठ बोलकर पॉलिटिक्स करते हैं। ऐसे राजनीति नहीं की जाती है।
राजनाथ ने कहा- केजरीवाल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी CM नहीं रहेंगे। क्या इसका मतलब सिर्फ वे ही CM बने रहेंगे। किसी मजबूत लीडरशिप के लिए ऐसी बाते करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने दिल्ली में विकास किया। वहां के विकास का अगर असली श्रेय किसी को जाता है तो वे प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।
दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि मोदी अगले साल 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा में नियम है कि 75 साल के बाद रिटायर कर दिया जाता है। इसका मतलब मोदी अगले साल रिटायर हो जाएंगे और अमित शाह को पीएम बनाएंगे।
महबूबा मुफ्ती का आरोप- इंजीनियर राशिद का प्रचार कर रहे शौकत पंडित को कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। महबूबा ने कहा, शौकत पंडित को पुलिस ने उठा लिया है और चुगल पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा है। यह उन लोगों के इशारे पर किया गया है जो उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।
महबूबा के आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
उत्तरी कश्मीर के लंगेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद, जो टेरर फंडिंग के आरोप में जेल में हैं, बारामूला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।