सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आए थे। उन्होंने मुझे गालियां दीं। योगी जी आपके असली दुश्मन आपकी ही पार्टी में हैं।
आप बीजेपी में अपने दुश्मनों से लड़ें। आप केजरीवाल को गाली क्यों दे रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं। आपको यूपी के सीएम की कुर्सी से हटाने की पूरी तैयारी चल रही है। आप उनसे निपटिए।
केजरीवाल ने आगे कहा- अमित शाह ने कल दिल्ली की रैली में कहा था कि AAP का समर्थन करने वाले पाकिस्तानी है। दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटें और पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें देकर हमारी सरकार बनाई है। मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि क्या दिल्ली और पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं?
केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी चुना है। इस बात का शाह को इतना घमंड हो गया कि ये लोगों को गालियां देने लगे हैं। अमित शाह अभी PM नहीं बने हैं, फिर भी उनको इतना अहंकार हो गया है। हालांकि, आप PM नहीं बन रहे हैं, क्योंकि 4 जून को बीजेपी की सरकार नहीं बना रही है।
5वें चरण का चुनाव खत्म हो गया है और जैसे-जैस चुनाव होते जा रहे हैं वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है और INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सर्वे के अनुसार 4 जून को INDIA गठबंधन को अपने दम पर 300 से अधिक सीट मिल रही है।
चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय के आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर एक्शन लिया, 24 घंटे के लिए प्रचार पर रोक लगाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग ने उन पर 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक लगा दी है।
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसे लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। उन्होंने सोमवार को नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद आयोग ने उनपर प्रचार के लिए 24 घंटे बैन करने की कार्रवाई की। अभिजीत गंगोपाध्याय कलकत्ता हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं।
12:40 PM
21 मई 2024
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- हवा का रुख INDI ब्लॉक की तरफ
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि हवा का रुख इंडी ब्लॉक के तरफ हो रहा है। हमें लेकर लोगों का नजरिया बदल गया है। हम बीजेपी को बहुमत पाने से रोकने में सक्षम होंगे।
बीजेपी ने बार-बार राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काया, भावनात्मक रूप से लूटा है। संविधान, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सभी भारतीयों के मौलिक अधिकारों, बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए है।
12:38 PM
21 मई 2024
मुंबई के वर्ली में पोलिंग बूथ एजेंट की मौत, वॉशरूम में मिला शव
लोकसभा चुनाव के पांचवें फेज में सोमवार को मुंबई में वोटिंग हुई। इस दौरान वर्ली की एक बूथ पर एक पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। पोलिंग एजेंट मनोज नालगे का शव वॉशरूम में मिला।
पुलिस ने बताया कि सुबह वोटिंग के दौरान वे वॉशरूम गए थे। जब वे काफी देर तक नहीं लौटे तो उनके साथी उन्हें ढूंढने वॉशरूम गए, जहां उन्हें मनोज का शव मिला। उनकी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।