आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जापानी कंपनी होंडा 9 जनवरी 2024 से अमेरिका में शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2024 में अपनी पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी काफी समय से एक्टिवा इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है।

होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इस समय घरेलू बाजार में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जो बिक्री के मामले में भी टॉप पर है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के आते ही इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ही होगा। भारत में भी इसे 2024 में ही लॉन्च किया जाएगा। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 280 Km की रेंज मिल सकती है।

जापान मोबिलिटी शो में भी दिखाई थी झलक

होंडा अपने एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक जापान मोबिलिटी शो में दिखा चुकी है। हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि घरेलू बाजार में आने वाला एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी डिजाइन के साथ आएगा या इसमें कुछ बदलाव किया जाएगा।