ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  छत्तीसगढ़ शासन एवं पीरामल फाउंडेशन नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त संगठन सम्मेलन जिला पंचायत संसाधन केंद्र कोरबा में आयोजित हुई। संयुक्त संगठन विकास की राह पर विषय पर आधारित सम्मेलन का उद्देश्य एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट कोलैबोरेटिव में सहयोगी संस्थाओं के योगदान को पहचानना हैं। साथ ही एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट कोलैबोरेटिव के भविष्य नेटवर्किंग के अवसरों की खोज व महत्वकांक्षी जिलों में काम कर रहे गैर-सरकारी संस्थाओं का एक समुदाय बनाने के लिए एक नई दृष्टि प्रदान करना भी उद्देश्य है।

भविष्य में विकास के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने जैसी संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए स्पेशल डिस्ट्रिक्ट कोलैबोरेटिव द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला का आरंभ ’हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए’ गीत से हुआ। यह कार्यशाला भी इसी उद्देश्य पर रखा गया है। एक दूसरे पर विश्वास करके आकांक्षी जिला कोरबा को  सफल बनाना है।

इस मौके पर सांख्यिकी विभाग के उपसंचालक एम.एस. कंवर ने संस्था को प्रेरित करते हुए बधाई दी और इस संगठन को पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी 13 एनजीओ को संयुक्त संगठन की सदस्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पीरामल संस्था से प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र देव पाण्डेय विद्यार्थी उदय सिंह चुण्डावत, प्रोग्राम लीडर ऐश्वर्या सिंह, शैलेन्द्र, विराग, धर्मेन्द्र, गांधी फेलो आदित्या, निधि, शिवांगी उपस्थित रहे।