सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के एलएन यूनिवर्स महोत्सव में सनबर्न डीजे नाइट का आयोजन किया गया | फेस्ट के तीसरे और आखिरी दिन यह कार्यक्रम बेरसिया रोड स्थित जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच खासा चर्चित रहा |
डीजे रेवेटोर और डीजे सोनल ने अपने धमाकेदार संगीत से कार्यक्रम में समा बांध दिया. इलेक्ट्रॉनिक संगीत की धुनों पर स्टूडेंट्स जमकर नाचे. हाई एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए दोनो डीजे ने लगातार लोकप्रिय ट्रैक्स छोड़े |
लेजर लाइट्स, धुएं का ख्याल और शानदार साउंड सिस्टम ने पूरे माहौल को अविस्मरणीय बना दिया. डीजे ने अपने बेहतरीन ट्रैक्स के साथ-साथ कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड रीमिक्स भी शामिल किए, जिस पर छात्रों ने जमकर डांस किया|
स्टूडेंट्स पूरे उत्साह के साथ डीजे की बीट्स पर थिरकते नजर आए |
यह डीजे नाइट कॉलेज फेस्ट की यह एक यादगार रात बन गई. कार्यक्रम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे|
कार्यक्रम में सिर्फ डीजे ही नहीं बल्कि कॉलेज के छात्रों की प्रतिभाओं को भी मंच मिला. फैशन शो प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को खूब बांधा|
जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा अनुपम चौकसे ने बताया कि “हमें खुशी है कि हम अपने छात्रों के लिए इस तरह का शानदार कार्यक्रम आयोजित कर सके | यह उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा |