आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में साल 2020 से 2023 के बीच अवैध निर्माण और पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में CBI ने FIR दर्ज किया है। इस FIR में उत्तराखंड के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कालागढ़ फॉरेस्ट डिविजन के फॉरेस्ट कंजर्वेटर और अन्य लोगों का नाम शामिल किया गया है।

नेपाल के सोलुखुंबू में प्लेन क्रैश, पायलट घायल; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नेपाल के सोलुखुंबू जिले में शनिवार को प्लेन कैश हो गया। हादसे में एक पायलट घायल हो गया। नेपाल की सिविल अथॉरिटी के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9N-NJ कॉल साइन वाला मनग एयर का प्लेन 7 बजे क्रैश हो गया। यह प्लेन टूरिस्ट्स को लेने सोलुखुंबू की तरफ जा रहा था। लैंड करते वक्त हादसा हुआ। उस वक्त प्लेन में पायलट के अलावा और कोई नहीं था।

तेलंगाना में प्राइवेट लैब के रिएक्टर में धमाका, कई लोग घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के बोल्लाराम इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार देर रात एक प्राइवेट लैब के रिएक्टर में धमाका हो गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

नोबेल विजेता अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लूक का 80 साल की उम्र में निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता और अमेरिकी की सबसे प्रसिद्ध कवयित्रियों में एक लुइस ग्लूक का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिकी पुस्तक प्रकाशन कंपनी फर्रार, स्ट्रॉस और गिरौक्स की एडिटर जोनाथन गैलासी ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को लुइस ग्लूक की मौत की जानकारी दी। लुइस ग्लूक को उनके साहित्यिक काम के लिए अमेरिका के सबसे सम्मानित पुरस्कार पुलित्जर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

नासा का स्पेसक्राफ्ट एस्टेरायड की छह साल की यात्रा पर रवाना, स्पेसएक्स ने कैनेडी सेंटर से लॉन्च किया

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का साइकी स्पेसक्राफ्ट शुक्रवार को एक रेयर मेटल से कवर एस्टेरायड की छह साल की यात्रा पर रवाना हुआ।स्पेसएक्स ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। यह स्पेस में मेटल की खोज के लिए पहली फ्लाइट होगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मिजोरम के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी होंगे, दो सह प्रभारी भी बनाए गए

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। शुक्रवार को पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।