ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा शहर के क्रिकेट खिलाड़ी जयंत कैवर्त एवं प्रभदीप भामरा का चयन शालेय खेल में राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ टीम में चयन किया गया है।

कक्षा 11वीं में अध्ययनरत बीकन स्कूल कुसमुंडा के जयंत ने डोंगरगढ़ में आयोजित अंडर-17 ड्यूज बॉल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शतकीय पारी के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह पेण्ड्रा में आयोजित अंडर-19 महिला ड्यूज बॉल क्रिकेट में न्यू ऐरा स्कूल में कक्षा 12वीं की प्रभदीप ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया।

दोनों खिलाड़ियों का चयन छग शालेय नेशनल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी मद्यंति क्लब में 4 वर्ष से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच अनिल प्रजापति ने बताया कि दोनों खिलाड़ी प्रतिभावान है। प्रतिदिन 3-4 घंटे अभ्यास करते हैं।

पूर्व में भी मद्यंति क्लब के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय में अपना स्थान प्राप्त कर चुके हैं। खिलाड़ियों के चयन पर सोसायटी अध्यक्ष विकास सिंह, सुनील शर्मा, तरूण गोस्वामी, अशोक लोद, महेन्द्र सिंह, लखविंदर भामरा, वीर सिंह, विप्लव, राजीव, अंकित, जुना पाण्डेय, जगन्नाथ ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।