ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । वंदना हॉस्पिटल का विवाद थमने का नाम ही नही ले रहा है। 2 दिन पूर्व अस्पताल के संचालक मंडल ने भवन मालिक संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी, इधर सोमवार को भवन मालिक संजय जैन के पक्ष में पहुँचकर जैन समाज ने आई जी रतन लाल डांगी से मिलकर कागजात पेश करते हुए,

न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन समाज शांतिप्रिय समाज है। चिकित्सकों द्वारा बिलासपुर के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।