आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : योरोपियन देश इटली में एक सड़क हादसे के दौरान 3 पंजाबी युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक जालंधर के गांव उच्चा पिंड का रहने वाला है। मृतक की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ गुरी (27) के रूप में हुई है। बेटे की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिवार अब गुरी के शव को भारत लाने की तैयार कर रहा है। वहीं, इटली में पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम भी करवाया है।

एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वह कार में सवार होकर उर्मेले-उडेर्सो हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हुई। घटना में युवकों का चौथा साथी गंभीर जख्मी हैं।

इटली के टारविजो शहर में हुआ हादसा

ये हादसा इटली के टारविजो शहर के पास हुआ था। तीनों युवक ऑडी कार में सवार थे। जालंधर के रहने वाले गुरी की तो पहचान हुई, मगर उसके 2 साथियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य राहगीर भी घटना में जख्मी हुआ है।

जख्मी का इलाज के लिए टारविजो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक जांच में पता चला है कि खराब मौसम की वजह से उक्त हादसा हुआ है। टारविजो पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतकों की कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।