आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इजराइल-हमास जंग को आज एक महीना पूरा हो गया है। जंग में इजराइल के 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए। गाजा में 9,700 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हुई। इजराइली हमलों में मारे गए लोगों में सबसे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। मरने वाले बच्चों की संख्या करीब 4,800 है।
तस्वीरों में देखें जंग में अब तक क्या हुआ…
पहले दिन 2500 हमास आतंकी इजराइल में घुसे
तारीख- 7 अक्टूबर, समय- सुबह 6:30 बजे। इजराइल के बॉर्डर इलाके किबुत्ज रीम में नोवा म्यूजिक फेस्ट चल रहा था। पहला हमला यहीं हुआ। फेस्ट के लिए जुटे हजारों लोगों को आसमान में गाजा पट्टी की तरफ से दागे गए रॉकेट्स दिखाई दिए। इस बीच हमास के आतंकी पैराग्लाइडर्स, बाइक, कार से इजराइली सीमा में घुसते जा रहे थे। करीब 2500 आतंकियों ने बुल्डोजर से बॉर्डर पर लगी फैंसिंग को तोड़ा और देश में घुस गए। इसी दिन आतंकी गाजा लौट गए थे।
7 घंटे बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की
7 अक्टूबर की दोपहर इजराइली प्रधानमंत्री ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान किया। इसके बाद इजराइल ने गाजा में बमबारी शुरू कर दी। इजराइल ने पूरे गाजा पर हमले किए। बम अस्पतालों, स्कूलों, रिहायशी इलाकों में गिरे। जंग के पहले हफ्ते में गाजा के 1,700 लोग मारे गए।
इजराइली सिक्योरिटी फोर्स और सैनिक हमास के हमले के फौरन बाद एक्टिव हो गए। वो स्कूलों और प्लेग्रांउड में भी आतंकियों को ढूंढ रहे थे।
इजराइल ने गाजा के रिहायशी इलाकों में हमले किए। अब तक 70 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो चुकी हैं।
गाजा के 900 साल पुराना चर्च पर हमला
जंग के 14वें दिन यानी 20 अक्टूबर को इजराइली सेना ने गाजा में मौजूद सबसे पुराना ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर हमला किया। ये चर्च करीब 900 साल पुराना था। इसे 1150 के दशक में बनाया गया था। जंग के बीच में इस चर्च के अंदर कई मुस्लिमों और ईसाइयों ने पनाह ले रखी थी।
गाजा में जमीनी हमले की शुरुआत
- 30 अक्टूबर को जंग का 24वां दिन था। इस दिन इजराइली सेना ने गाजा में जमीनी हमलों की शुरुआत की थी। इसके पहले इजराइल गाजा में एयरस्ट्राइक कर रहा था। जमीनी हमले के पहले दिन सेना ने हमास के 300 ठिकाने तबाह करने की बात कही थी। इसके बाद से वो हमास के टनल नेटवर्क को तबाह कर रही है।