आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान के रीहैबिलिएशन सेंटर में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई। 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, लैंगरुड शहर के एक अफीम पुनर्वास शिविर में आग लगी। सेंटर में 40 लोगों के रहने की क्षमता है। पुलिस ने सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

RSS-पथ संचलन के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की SC में याचिका, हाईकोर्ट ने दी थी अनुमति

तमिलनाडु सरकार ने RSS को पथ संचलन के लिए अनुमति देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की है।

दरअसल, मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पथ संचलन निकालने की अनुमति दी थी। इसी आदेश के खिलाफ तमिलनाडु की DMK सरकार ने SC में याचिका दायर की। तमिलनाडु के सीएम कई बार RSS का विरोध कर चुके हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में कंपनी के अंदर धमाके के बाद आग लगी, 5 घायल; 11 लोग लापता

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में शुक्रवार को ब्लू जेट हेल्थ केयर कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। 11 लोग लापता हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण धमाका हुआ।

दिल्ली में हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (3 नवंबर) को हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने इंटरनेट पर बेची जा रही आपत्तिजनक तस्वीरों के मामले में पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बिग बॉस विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप

बिग बॉस विनर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। एल्विश यादव पर जहरीने सांपों की तस्करी समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर पांच लोगों को अरेस्ट किया था। पुलिस को पांच कोबरा सांप भी मिले, साथ ही जहर भी मिला। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में एल्विश यादव का नाम लिया।

शिवसेना (UBT) विधायक रविंद्र वायकर के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधायक रविंद्र वायकर के खिलाफ EDने केस दर्ज की। रविंद्र पर जोगेश्वरी में BMC की जमीन पर एक होटल बनाने का आरोप है।

EDके अधिकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी जल्द ही रविंद्र वायकर समेत सभी आरोपियों को समन भेजेगी। मुंबई पुलिस की ओर से दिए गए इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और बयान की जांच की जा रही है।